नालंदा:पूर्व के विवाद में वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया अधमरा।इलाज के दौरान वृद्ध महिला की हुई मौत

DNB Bharat Desk

अस्थावां थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामाश्रय पासवान की पत्नी जया देवी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार, पड़ोसियों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर जया देवी को घेरकर बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्थावां अस्पताल ले गए,

नालंदा:पूर्व के विवाद में वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया अधमरा।इलाज के दौरान वृद्ध महिला की हुई मौत 2

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जया देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article