नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर फोरलेन की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
नालन्दा जिले के नूरसराय थानां क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपनगर थानां क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी सिधेश्वर प्रसाद का पुत्र बलराम प्रसाद और लहेरी थाना क्षेत्र के किसानबाग निवासी विजय प्रसाद का पुत्र सुमित राज है।

बताया जाता है दोनो गाड़ी में जीपीएस लगाने का काम करते थे। किसी काम से दोनो पटना गए थे बापस घर लौटने के दौरान नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, पुलिस द्वारा दोनो को मॉडल अस्पताल लाया जहाँ डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मॉडल अस्पताल पहुचे जहाँ परिवार के लोगो मे कोहराम मच गया, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाई में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क