बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार की निजी नर्सिंग होम स्टाफ को कुचला, स्टाफ की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनीयार ढाला के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार की निजी नर्सिंग होम स्टाफ को कुचल दिया। हादसे में निजी नर्सिंग होम के स्टाफ की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनीयार ढाला के समीप की है।

मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के रहने वाले मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद शकील निजी नर्सिंग होम में स्टाफ के रूप में कार्यरत था। उन्होंने बताया है कि वह अपना काम करके अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर सदानंदपुर घर लौट रहा था। तभी इनियार ढाला के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार की निजी नर्सिंग होम स्टाफ को कुचला, स्टाफ की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2हादसे में घटनास्थल पर ही मोहम्मद शकील की मौत हो गई। फिलहाल मौत की खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article