बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया मसुदनपुर सड़क स्थित चेचियाही ढाब के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया मसुदनपुर सड़क स्थित चेचियाही ढाब के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मिरअलीपुर के रहने वाले स्वर्गीय राम बालक सिंह का पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नवीन कुमार सिंह दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा का सामग्री खरीद कर बलिया बाजार से देर शाम पैदल ही घर मिरलीपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी सड़क पर लगा हुआ। जिसके कारण उनको समझ में नहीं आ पाया और उनका पैर फिसल गया। जिससे बाढ़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3वही लोगों ने बताया है कि जिला प्रशासन से लगातार  चेचियाही सड़क पर पुल निर्माण की मांग करते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी जिला प्रशासन चेचीयाही सड़क पर पुल नहीं बनने के कारण कई लोगों की उसे बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। फिलहाल मौके पर बलिया थाने को पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article