समस्तीपुर:15 वर्षों से अधिक सेवा के बावजूद स्थायीकरण एवं वेतनमान से वंचित आईटी कर्मियों ने उठाई आवाज, मांगों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति

DNB Bharat Desk

बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त मोर्चा संघ के बैनर तले समस्तीपुर जिले के आईटी कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के आईटी मैनेजर, आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

बैठक में कर्मियों ने अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं एवं मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उपस्थित कर्मियों ने कहा कि वे विगत 15 वर्षों से भी अधिक समय से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों के सफल क्रियान्वयन में निरंतर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार की डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सरकारी सेवाओं को आम जनता तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आईटी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

समस्तीपुर:15 वर्षों से अधिक सेवा के बावजूद स्थायीकरण एवं वेतनमान से वंचित आईटी कर्मियों ने उठाई आवाज, मांगों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति 2इसके बावजूद इतने लंबे समय तक सेवा देने के बाद भी कर्मियों को अब तक न तो स्थायीकरण का लाभ मिल पाया है और न ही सम्मानजनक वेतनमान एवं अन्य सेवा-संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सकी हैं। इससे कर्मियों में असंतोष एवं भविष्य की सेवा सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने पर सहमति बनी—

विगत 15 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत आईटी कर्मियों का स्थायीकरण किया जाए।

सभी आईटी कर्मियों को उनकी योग्यता, कार्य एवं अनुभव के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान प्रदान किया जाए।

कर्मियों को सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सरकारी सेवा संबंधी सुविधाओं का लाभ दिया जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त मांगों को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखने के लिए चरणबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इसके तहत मांगों से संबंधित ज्ञापन तैयार कर सक्षम प्राधिकार एवं राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। साथ ही, जिले एवं राज्य स्तर पर सभी संबंधित कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित कर एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया गया।

समस्तीपुर:15 वर्षों से अधिक सेवा के बावजूद स्थायीकरण एवं वेतनमान से वंचित आईटी कर्मियों ने उठाई आवाज, मांगों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति 3बैठक में उपस्थित कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि वे सरकार की योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं और आगे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। सरकार से अपेक्षा है कि उनके वो वर्षों के अनुभव, निरंतर सेवा एवं योगदान को ध्यान में रखते हुए उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article