बेगूसराय में पानी भरे पोखर में स्नान करने के दौरान एक बच्चे की डूब कर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पानी भरे पोखर में स्नान करने के दौरान एक बच्चे की डूब कर  मौत हो गई। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है। मृत बच्चे  की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिल सदा का 14 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है।

 घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि आज पिंटू कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ पानी भरे पोखर में स्नान करने के लिए गया था। इस दौरान वह डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पानी भरे पोखर में स्नान करने के दौरान एक बच्चे की डूब कर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2उन्होंने बताया है कि पिंटू कुमार बोल नहीं सकता था जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article