अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के हरेपुर के पास की है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान हरेपुर के रहने वाले बिजेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया है कि पैदल ही घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल बुजुर्ग की मौत की सूचना परिजनों के द्वारा बरौनी थाना पुलिस को दी। मौके पर बरौनी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article