बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कपासिया चौक के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतुर्भुज विष्णुपुर रतनपुर के रहने वाले रामबाबू महतो के रूप में की गई है। 

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि 8 फरवरी को अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगूसराय से कहीं जा रहे थे तभी कपासिया चौक के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया था।  हादसे में रामबाबू महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए इलाज क्रम में मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This Article