डीएनबीभारत डेस्क
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जन संपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कोसुक और मघड़ा वियावानी छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जदयू नेता धनजयदेव पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए।मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, साफ-सफाई, पहुंच पथ और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि पंचाने नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट का काम पूरा होने के बाद छठव्रतियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि छठ बिहार की आस्था और संस्कृति का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएनबीभारत डेस्क