कैमूर: दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए कैमूर जिले के मोहनिया शहर में एसडीएम अनिरुद्ध पांडे और डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया जो मोहनिया थाना से शुरू होकर बड़ी बाजार,स्टेशन रोड,स्टुवरगंज, डड़वा होते हुए चांदनी चौक पहुंचा। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बताया गया कि जितने भी पूजा पंडाल हैं वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें। कोई भी गलत मैसेज सर्कुलेट नहीं करें नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी।

कैमूर: दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च 2मोहनिया एसडीएम अनिरुद्ध पांडे ने जानकारी देते हुए बताया आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है जो मोहनिया थाना से शुरू होकर बड़ी बाजार,स्टेशन रोड,स्टुवरगंज,डड़वा होते हुए चांदनी चौक तक पहुंचा। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्वक पर्व को मनाये कोई आपत्तिजनक चीज को फॉरवर्ड ना करें। किसी राजनीति के चक्कर में पड़कर कोई गलत कदम न उठाए।

कैमूर: दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च 3मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मोहनिया एसडीएम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया है। जितने भी चिन्हित पॉइंट है सभी जगह सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। पूरे जिले के लिए तीन कंपनी फोर्स मिली हुई है। जिसमें पर्याप्त मात्रा में हम लोग के यहां भी पुलिस बल की तैनाती होगी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article