जिला कोर्ट में मेगा हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैम्प का किया गया आयोजन

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला कोर्ट में विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से मेगा हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिला कोर्ट में विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से मेगा हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।इसका उदघाटन डिस्ट्रिक्ट जज(डीजे) बटेश्वरनाथ पांडे ने किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट जज सहित अन्य कोर्ट के कई मजिस्ट्रेट, जज और वकीलों ने रक्त दान भी किया। साथ ही कोर्ट में आने वाले फरियादियों और वकीलों का स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर्स द्वारा उनका इलाज भी किया गया।

- Sponsored Ads-

जिला कोर्ट में मेगा हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैम्प का किया गया आयोजन 2

मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए डीजे बटेश्वरनाथ पांडे ने कहा कि इस तरह के मेगा कैम्प से समाज में फैली उस भ्रांति को भी मिटाया जा सकता है। जिसमें लोग यह समझते है कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी आ जाती है।जबकि हकीकत यह है कि समय -समय पर रक्तदान करने से लोगों में कई तरह की बीमारी से बचाव भी होते है।

जिला कोर्ट में मेगा हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैम्प का किया गया आयोजन 3

इस मौके पर विधिक सेवा प्रधिकार की सचिव सह सबजज आकांक्षा कश्यप ने कहा कि आज समाज मे बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगो मे जागरूकता लाने के लिए ही इस कैम्प का आयोजन किया गया है। क्योंकि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ विचार पैदा होंगे और इससे आपसी मनमुटाव के भाव को मिटाया जा सकता है। इस अवसर पर काफी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा लोगों के स्वास्थ्य जांच औऱ उनका इलाज किया गया।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article