मुहर्रम पर्व को लेकर डीएसपी की अगुआई में बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया फ्लैग

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर बिहारशरीफ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में डीएसपी मुख्यालय की अगुवाई में श्रम कल्याण केंद्र मैदान बिहार शरीफ से फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के सभी संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।डीएसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य शांति और सौहार्द बनाए रखना है।

मुहर्रम पर्व को लेकर डीएसपी की अगुआई में बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया फ्लैग 2असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है कि यदि किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी राम दुलार प्रसाद ने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है हर चौक चौराहा पर दंडाधिकारी के भी प्रति नियुक्ति की गई है। सभी मस्जिदों के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनात की गई है।चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article