सुरक्षित शनिवार के तहत भगवानपुर के स्कूलों में बच्चों को सिखाए गए कुपोषण से बचाव के गुर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/भगवानपुर-मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के प्रारंभिक एवं उच्च विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान बच्चों को कुपोषण के कारण व इससे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि पर्याप्त व संतुलित भोजन के अभाव एवं खान-पान के तौर तरीकों की सही जानकारी नहीं होने के कारण कुपोषण की स्थिति पैदा होती है।

- Sponsored Ads-

इसलिए भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन व खनिज लवण की निर्धारित मात्रा अवश्य होनी चाहिए। कुपोषण से बचने के लिए संतुलित व पौष्टिक भोजन, हरी सब्जियों, फल, दूध, दाल का सेवन और बच्चे का समय पर टीकाकरण आदि सुझाव दिये गये।

सुरक्षित शनिवार के तहत भगवानपुर के स्कूलों में बच्चों को सिखाए गए कुपोषण से बचाव के गुर 2साथ ही कहा गया कि कुपोषण से बचने के लिए साफ सफाई,खान पान,वजन वृद्धि की निगरानी अत्यावश्यक है। मौके पर एचएम रईस,अशोक,संजीव, प्रमोद,विश्वनाथ ,शिक्षक सुमन,अनिल,अजनीश,नितेश,नुपूर सहित बच्चे मौजूद थे।

Share This Article