एनडीडी कार्यक्रम के तहत बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर किया गया उद्घाटन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड सहित अन्य प्रखण्डों में भी चलाया जा रहा है एनडीडी कार्यक्रम के तहत को मॉप आप कार्यक्रम में बच्चों को खिलाया गया कृमिनाशक गोली।

डीएनबी भारत डेस्क 

एनडीडी कार्यक्रम के तहत को मॉप आप कार्यक्रम को लेकर नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ मोसादपूर में विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डाॅ संतोष कुमार झा, निदेशक नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी मोहन कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक बरौनी संजय कुमार, बीसीएम रानी कुमारी, बीएमसी युनिसेफ सुधीर कुमार ने कृमिनाशक दवा (गोली) खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

- Sponsored Ads-

एनडीडी कार्यक्रम के तहत बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर किया गया उद्घाटन 2

कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को तथा आंगनवाड़ी सेविकाओं को यह जानकारी दिया गया कि यह दवाई बच्चों एवं बड़ों के लिए सुरक्षित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक अपने सामने ही बच्चों को यह दवा खिलाएं। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर अमीरा हॉस्पिटल एवं स्पर्श न्यू वोर्न एंड चाईल्ड होस्पीटल बेगूसराय के निदेशक डाॅ संजय कुमार ने बताया कि कृमि के संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है।

एनडीडी कार्यक्रम के तहत बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर किया गया उद्घाटन 3

जिसके कारण हमेशा थकान रहता है। जिससे बच्चों के संपूर्ण शरीर मांसिक और शारीरिक विकास में बाधा आ सकती है। वहीं कृमि संक्रमण से बच्चों को बचाव लेकर पूछे जाने पर बेगूसराय शहर के महमदपुर स्थित मंगलम होस्पीटल के निदेशक नवजात, बाल, एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ विजयंत कुमार ने बताया कि अपने हाथ साबून से धोएं। विशेषकर खाने से पहले और शौच के बाद।

खुले में शौच नहीं करें, शौचालय का प्रयोग करें, जुते- चप्पल पहने, आसपास में साफ-सफाई रखें, नाखून साफ और छोटा रखें, हमेशा साफ़ पानी पिएं, खानें को ढ़ककर रखें, साफ पानी में ही फल व सब्जियां धोएं। बच्चों को स्वस्थ्य बनाने में अपना सहयोग दें। स्वस्थ बच्चे होंगे तो राज्य और देश हमारा स्वस्थ और सबल होगा तथा इससे विश्व को एक संदेश जाएगा।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डाॅ संतोष कुमार झा ने कहा कि कार्यक्रम समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को खिलाया जाएगा। इस दवा का कोई साईड इफेक्ट नहीं होता है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article