कैमूर में अवैध कट्टा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल,पीड़ित परिवार ने थाने पर दिया आवेदन, घटना के 3 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

कैमूर के रामगढ़ थाना अंतर्गत बड़ौरा गांव की है जहां पर आज सुबह मामूली विवाद में एक युवक के द्वारा दुकानदार पर कट्टा तानने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित परिवार ने रामगढ़ थाने पर आवेदन दिया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और घटना के महज 3 घंटे के अंदर ही हथियार लहराने वाले युवक की गिरफ्तारी भी हो गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आसपास एक मामूली विवाद में एक युवक के द्वारा दुकानदार पर कट्टा तानने का वीडियो वायरल किया गया

- Sponsored Ads-

कैमूर में अवैध कट्टा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल,पीड़ित परिवार ने थाने पर दिया आवेदन, घटना के 3 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 2जिसमें पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित परिवार से पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ तथा पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन लिया गया एवं आरोपी रोहित तिवारी पिता योगेश्वर तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हुई जो की बड़ौरा स्थित सिवाना से आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा वहीं आरोपी रोहित तिवारी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की पड़ताल में जुट गई है

कैमूर में अवैध कट्टा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल,पीड़ित परिवार ने थाने पर दिया आवेदन, घटना के 3 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 3वही इस संबंध में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ थाना अंतर्गत एक अवैध कट्टे के साथ एक युवक का वायरल वीडियो था जो महा जे रामगढ़ के पुलिस ने संज्ञान लेते ही 3 घंटे में गिरफ्तार कर लिया उसके पास से अवैध कट्टा जिंदास करतुस बरामद कर लिया गया वही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article