दो पक्षों में जमकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना इलाके के उपरावां गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरावां गांव में आपसी विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट और पथराव की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसकी इलाज कर दौरान मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

- Sponsored Ads-

दो पक्षों में जमकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत 2

घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मृतक की पहचान सिद्धेश्वर दास के 60 वर्षीय पत्नी दयमंती देवी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि महिला को पीट पीटकर कर जख्मी कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

घटना के संबंध में मृतक के पति ने बताया है कि उपरावां गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद पूर्व से चलता आ रहा है। वहीं 24 जून को भी गांव में जमकर मारपीट और पथराव हुआ था जिसमें महिला जख्मी हुई थी। जिसमें नै लोगो को नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का आरोप गांव के ही चौकीदार के ऊपर लगाया जा रहा है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article