समस्तीपुर: असामाजिक तत्वों ने एक पत्रकार के घर पर  हमला कर पत्रकार समेत घर के अन्य लोगों के साथ किया मारपीट

DNB Bharat Desk

 

सभी घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती,ताजपुर थाना क्षेत्र के भैरोखरा काली पोखर के निकट की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के भैरोखरा काली पोखर के निकट सुबह सुबह करीब दर्जन भर असामाजिक तत्वों ने एक पत्रकार के घर पर हमला बोल कर पत्रकार समेत घर के अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट की जिसमे पत्रकार पप्पू कुमार सहित घर के अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: असामाजिक तत्वों ने एक पत्रकार के घर पर  हमला कर पत्रकार समेत घर के अन्य लोगों के साथ किया मारपीट 2सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है।वही दूसरी तरफ 8 कट्ठे में बोआई गेहूं को नष्ट कर दिया। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार पप्पू कुमार ने बताया कि सुबह सुबह हमारे घर पर फूलों देवी,राकेश कुमार,संगीता देवी,शिवम कुमार,मुन्नी देवी सहित दर्जनों लोग हमला बोल दिया और घर के सभी सदस्य को मारपीट कर जख्मी कर दिया।

समस्तीपुर: असामाजिक तत्वों ने एक पत्रकार के घर पर  हमला कर पत्रकार समेत घर के अन्य लोगों के साथ किया मारपीट 3पप्पू कुमार ने ताजपुर थाना में एक आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है।दूसरी ओर पत्रकार पप्पू और उनके परिजनों हुए हमले की पत्रकारों ने निंदा करते हुए अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article