समस्तीपुर: घोषलेन में सत्तू दुकान का गेट तोड़ काउंटर ले उड़े चोर, नशेबाजों पर शक

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के घोषलेन मुहल्ला में चोरों ने बेखौफ होकर एक सत्तू दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का मुख्य गेट तोड़कर पूरा काउंटर ही उठा लिया और उसमें रखी नकदी भी चुरा ले गए।घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकानदार नीचे दुकान खोलने पहुंचे। 

- Sponsored Ads-

पीड़ित दुकानदार पप्पू कुमार ने बताया कि वह रात दुकान बंद कर ऊपर अपने आवास में सोने चले गए थे। सुबह जब वह नीचे आए तो देखा कि दुकान का गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त था और अंदर रखा काउंटर गायब था। हालांकि कुछ ही दूरी पर स्थित पुराने डीईओ कार्यालय के पास काउंटर फेंका हुआ मिला, लेकिन काउंटर में रखी पूरी नकदी गायब थी। 

घसमस्तीपुर: घोषलेन में सत्तू दुकान का गेट तोड़ काउंटर ले उड़े चोर, नशेबाजों पर शक 2टनास्थल पर गेट के पास नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज भी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि नशेबाजों द्वारा ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हो। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। 

समस्तीपुर: घोषलेन में सत्तू दुकान का गेट तोड़ काउंटर ले उड़े चोर, नशेबाजों पर शक 3इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article