नालंदा: महादेव बीघा से आये हुऎ श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, सीएम आने के कारण श्रद्धालुओं को राजगीर कुंड से जल भरने से तीन घंटे तक रोका

DNB Bharat Desk

नालंदा-कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे.सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोतनाजे स्थित गंगा परियोजना जलाशय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से राजगीर रोपवे पहुंचे.

- Sponsored Ads-

उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ब्रह्माकुण्ड राजगीर पहुंचे, बिना निरीक्षण मुख्यमंत्री सर्किट हाउस निकल गए.मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के आगमन के बाद कार्यक्रम को लेकर संदेह की स्थिति बनी रही. हर कार्यक्रम में बदलाव देखा गया. सीएम के कारकेट मे कुत्ता घुसने के कारण सीएम नितीश कुमार का काफिला ब्रह्माकुण्ड से आगे निकल गए.सीएम के सुरक्षा मे कही ना कही चूक हुई.सीएम के कार्यक्रम को लेकर उहापौह की स्थिति देखने को मिला.

नालंदा: महादेव बीघा से आये हुऎ श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, सीएम आने के कारण श्रद्धालुओं को राजगीर कुंड से जल भरने से तीन घंटे तक रोका 2अधिकारी राजगीर कुंड मे इंतजार करते दिखे लेकिन सीएम ना तो ब्रह्माकुंड पहुंचे और ना हैं मलमास मेला को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. नीतीश कुमार के कारकेट में कुत्ता भी घुस गया. जिसके कारण कम का काफिला भी नहीं रख पाया.वही सीएम के आगमन को लेकर अतरी के महादेवविघा श्रद्धालुओं को राजगीर कुंड में जल भरने से रोका गया. करीब 3 घंटे तक रोकने के बाद दो-तीन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई.

नालंदा: महादेव बीघा से आये हुऎ श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, सीएम आने के कारण श्रद्धालुओं को राजगीर कुंड से जल भरने से तीन घंटे तक रोका 3जिसके बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में फूट पड़ा सुरक्षा कर्मियों के सामने ही मुख्यमंत्री नितीश कुमार हाय हाय और जय श्री राम के नारे लगाए गए. मीडिया के पहल पर सुरक्षा कर्मियों ने सभी श्रद्धालुओं को राजगीर कुंड में जाने दिया जिसके बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा शांत हुआ.वही राजगीर कुंड मे सीएम नितीश के नहीं जाने से पंडा मे निराशा दिखी.

Share This Article