सीनियर आईपीएस विकास वैभव का छलका दर्द, ट्वीट कर कहा डीजी मैडम से गालियां सुन सुन कर…. यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है….

DNB Bharat

सीनीयर आईपीएस विकास वैभव को डीजी मैडम के द्वारा गाली देने के मामले ने पूरे बिहार के प्रशानिक महकमे में खलबली मचा दी है, इससे पहले भी एक सीनियर आईएएस केके पाठक को गाली दिये जाने का वीडियो काफी सुर्ख़ियों में रहा था।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार एवं प्रशासनिक महकमे में खलबली मची हुई है। और हो भी क्यों नहीं जब एक ईमानदार आईपीएस ऑफीसर ने अपने विभाग के वरीय महिला अधिकारी पर लगातार गाली दिये जाने का आरोप जो लगाया है। बताते चलें कि बिहार में कुछ दिनों पहले ही एक सीनियर आईएएस ऑफीसर केके पाठक को  गाली दिये जाने के विडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब बिहार कैडर के एक सीनियर आईपीएस ऑफीसर को विभाग के ही महिला अधिकारी द्वारा गाली देने का मामला ने सनसनी फैला दी है।

- Sponsored Ads-

सीनियर आईपीएस विकास वैभव का छलका दर्द, ट्वीट कर कहा डीजी मैडम से गालियां सुन सुन कर.... यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है.... 2

इस बारे में आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने ट्वीटर एवं फेसबुक पर पोस्ट कर व्यथित मन से लिखा है डीजी मैडम से गालियां ही सुन रहा हूं… यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है…. मामला होमगार्ड और फायर सर्विसेज के आईजी व ईमानदार आईपीएस ऑफीसर विकास वैभव और डीजी होमगार्ड शोभा ओहोतकर के बीच का है।

सीनियर आईपीएस विकास वैभव का छलका दर्द, ट्वीट कर कहा डीजी मैडम से गालियां सुन सुन कर.... यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है.... 3

ट्वीटर पर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के माध्यम से कहा गया है कि डीजी होमगार्ड शोभा ओहोतकर ने उनको गालियां दी है। विकास वैभव ने ट्वीट कर लिखा है “आईजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज का दायित्व 18 अक्टूबर 2022 में दिया गया था और तब से मिले दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन हेतु प्रयासरत हूं।

दायित्व मिलने के बाद से लगातार प्रतिदिन डीजी मैडम शोभा ओहोतकर के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं। सीनियर आईपीएस विकास वैभव ने देर रात 1.43 मिनट पर ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन इसी दौरान किसी ने ट्वीटर पर ट्वीट किये गये उनके भावुक संदेश का स्क्रीन शॉट ले लिया और वायरल कर दिया गया है।

मर्यादा की हद तब पार हो जाती है जब एक ईमानदार आईपीएस ऑफीसर विकास वैभव को महिला सीनियर अधिकारी डीजी ने उनकी पत्नी तथा माता को संबोधित करके एकांत में गाली दी। जिसका वे रिकॉर्डिंग कर सकते थे।इसीलिए उन्हें मोबाइल साथ लाने नहीं दिया। जिसका खुलासा भी उन्होंने किया है। और व्यथित हो उन्सहोअंने लिखा है सच में दुखी हूँ, संयास हेतु यात्री मन वास्तव में आशान्वित है परंतु किंकर्तव्यविमूढ़ नहीं होना चाहता हूं। भयानक रूप से द्रवित हूं, सब माया है, ऐसे अपमान के लिए सर्वशक्तिमान से ही प्रार्थनारत हूं।

वहीं सीनीयर बिहार कैडर पर वरीय महिला अधिकारी डीजी शोभा ओहोतकर के द्वारा अमर्यादित शब्उद के प्रयोग पर खगड़िया जिला के परबत्ता जदयू विधायक डाॅ संजीव कुमार ने कहा कि बिहार में रहकर बिहार कैडर को गाली देना और बिहार की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले डीजी शोभा ओहोतकर पर राज्भाय सरकार अविलंब कार्जयवाई करे। वहीं भाजपा प्रदेश नेताओं ने भी नीतीश सरकार को घेरा है और कहा कि  सरकार अंधी और बहरी हो गई है क्या। जो ऐसे बदजुबान भ्रष्ट डीजी पर कार्यवाई नहीं कर रही है। वहीं सीनीयर ईमानदार आईपीएस ऑफीसर विकास वैभव ने फेसबुक पर लिखा है सच में द्रवित हूं। महाराष्ट्र के अनेक महापुरुष मेरे आदर्श हैं छत्रपति शिवाजी तथा स्वतंत्र वीर प्रेरणा है। यात्रीमन गतिमान है….।ओम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article