समस्तीपुर: रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर लम्बी दुरी की ट्रेन के ठहराव को लेकर दुकानदार व व्यवसायियों ने बाजार स्वतः रखा बंद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी के एक्सप्रेस रेल ठहराव की मांग को लेकर रोसड़ा बाजार को स्वत बंद रखा गया है हजारों की संख्या में रोसड़ा के विभिन्न संगठन के युवा , दुकानदार ,व्यवसायियों दुकानदार आम जनता दलगत भावनाओं से उठकर कर बंदी का समर्थन कर रहे है। रोसड़ा के गांधी चौक से पैदल मार्च निकाल महावीर चौक, गुदरी बाजार रोसड़ा थाना के रास्ते बड़ी दुर्गा स्थान चौक होते सिनेमा चौक पहुंच सभा करेंगे।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर लम्बी दुरी की ट्रेन के ठहराव को लेकर दुकानदार व व्यवसायियों ने बाजार स्वतः रखा बंद 2समर्थन में उतरे युवाओं ने कहा की रोसरा कभी उत्तर भारत के प्रमुख मंडियों के नाम से जाना जाता था। आज भी देश-विदेश के कबीर पंथियों के लोगों का यह रोसड़ा धार्मिक स्थल है। समस्तीपुर जिले में रोसरा एक प्रमुख स्थान होने के बावजूद भी रोसरा से गुजरने वाले लंबी दूरी के एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है।

समस्तीपुर: रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर लम्बी दुरी की ट्रेन के ठहराव को लेकर दुकानदार व व्यवसायियों ने बाजार स्वतः रखा बंद 3रोसरा में लंबी दूरी के एक्सप्रेस ट्रेन अमृत भारत जैसे कई ठहराव की मांग को लेकर कई बार स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि को भी शिकायत किया गया। लेकिन आज तक स्थानीय सांसद और विधायक के साथ साथ सभी राजनैतिक पार्टी के द्वारा जूठा आश्वासन देकर रोसड़ा वासियों को ठगते ही आ रहे है जनप्रतिनिधियों के द्वारा रोसड़ा को हमेशा ही अपेक्षा के रूप में देखा गया है।

समस्तीपुर: रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर लम्बी दुरी की ट्रेन के ठहराव को लेकर दुकानदार व व्यवसायियों ने बाजार स्वतः रखा बंद 4इसलिए रोसरा की आम जनों ने यह निर्णय लिया है कि रोसरा में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। इसी करी में आज रोसरा को स्वत बंद रखकर शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाल विरोध जता रहे है। युवाओं ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में मौजूद युवाओं ने कहा कि अभी तो आंदोलन की शुरुआत हुई है। मांग पूरा नहीं हुआ तो और भी आंदोलन का रूप तेज किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article