बेगूसराय में राजस्व कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- ‘मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन’

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में राजस्व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। जिसमें बिहार सरकार के लाभ अपनी मांगों को लेकर जोरदार हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन किया।

- Sponsored Ads-

जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। आज बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर के राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बेगूसराय में राजस्व कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- 'मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन' 2प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। हमारी मांगें वर्षों से लंबित हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। फिलहाल कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए आगे की रणनीति बनाने की बात कही है। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों पर कब तक विचार करती है।

Share This Article