नालंदा में दोहरे हत्याकांड के विरोध में दलित पासवान न्याय मार्च निकाला

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावा गांव में पिछले 9 जुलाई की रात दो बच्चों की गोली मार कर हत्या किए जाने का मामला राजनीति मोड़ ले लिया है। कई दलों के नेता गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का आंसू पोंछ न्याय दिलाने की बात कह रहे है ।

नालंदा में दोहरे हत्याकांड के विरोध में दलित पासवान न्याय मार्च निकाला 2वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज़ दलित समुदाय के लोगों ने सोमवार को दलित पासवान न्याय मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की ।यह मार्च देवीसराय साठोपुर से निकलकर बिहारशरीफ स्थित जिला समाहरणालय तक पहुंचा। 

नालंदा में दोहरे हत्याकांड के विरोध में दलित पासवान न्याय मार्च निकाला 3इस हत्याकांड में 16 वर्षीय हिमांशु कुमार  और 20 वर्षीय अन्नू कुमारी की मौत हो गई थी । घटना के वक्त दोनों घर के समीप खड़े थे इसी दौरान बदमाशों में अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

आक्रोशितों ने डीएम कार्यालय के पास एक घंटे तक सड़क को जाम कर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यह आंदोलन जिला स्तर से बढ़कर राज्यव्यापी होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article