नालंदा: सड़क किनारे ट्रैक्टर बना रहे दो लोगों को ट्रक ने कुचला,एक युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के पास एनएच-20 पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में सनोज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में पटना रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

नालंदा: सड़क किनारे ट्रैक्टर बना रहे दो लोगों को ट्रक ने कुचला,एक युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत नाजुक 2जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति एनएच-20 किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी ट्रैक्टर का पंचर बनवा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में मौके पर सनोज यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

नालंदा: सड़क किनारे ट्रैक्टर बना रहे दो लोगों को ट्रक ने कुचला,एक युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत नाजुक 3घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-20 पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article