बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तुलसी टोल पहाड़पुर की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में डूब कर एक महिला की मौत हो गई । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तुलसी टोल पहाड़पुर की है । मृतक महिला की पहचान शाहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी पूनम देवी के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2बताया जा रहा है कि पूनम देवी गंगा स्नान करने के लिए गई थी उसी वक्त तेज धार की वजह से वह पानी में बह गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3 बाद में परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पूनम देवी के शव को बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article