भगवानपुर में एक व्यक्ति की बलान नदी में डूबने से मौत, शव का तलाश जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर पंचायत स्थित मननपुर गांव के बलान नदी में डुबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मननपुर गांव निवासी दशरथ महतों के पुत्र करीब 26 वर्षीय सुबोध महतों के रूप में बताया जा रहा है। उक्त घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नेहा देवी ने रोते बिलखते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम में मेरे पति सुबोध महतों नदी की तरफ गए थे। घंटों बीत जाने के बाद जब वह नहीं आये, तब हमलोग उन्हें ढूंढने के लिए नदी की तरफ गये तो नदी के किनारे मैंने अपने पति सुबोध महतो का एक गमछा नदी के उस पार किनारे में पाया गया, एवं एक गमछा नदी में पाया गया।

ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि बलान नदी में नाव से गिर कर सुबोध का मौत हो गया है  शुक्रवार को देर शाम तक सुबोध को घर लौट कर नहीं आने के कारण उसके परिजनों द्वारा उसे ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन रात में सुबोध का कहीं पता नहीं चल पाया  फिर शनिवार को सुबह में उसके परिजनों को बलान नदी में उसका गमछा पाया गया, जिससे बताया जाता है कि सुबोध की मौत बलान नदी में डूबने से हो गया। तत्पश्चात स्थानीय गोताखोरों द्वारा दिन भर नदी में सुबोध का शव ढूंढने के प्रयास असफल रहा। ग्रामीणों ने शव को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाने का मांग की।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, एसआई शैलेन्द्र सिंह, एएसआई अजय कुमार राय, राजस्व पदाधिकारी अनुराधा कुमारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। वहीं राजस्व पदाधिकारी अनुराधा कुमारी ने बताया कि शव को ढूंढने के प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दिया गया है। शव मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि दिया जाएगा।

भगवानपुर, बेगूसराय से अभिषेक भारती 

Share This Article