चैती छठ और ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, समस्तीपुर SDO ने थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक

DNB Bharat Desk

चैती छठ एवं ईद-उल-फितर के मद्देनज़र अनुमंडल क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चैती छठ और ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, समस्तीपुर SDO ने थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक 2अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही, अफवाहों पर सख्ती से नियंत्रण रखने एवं आम जनता से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

चैती छठ और ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, समस्तीपुर SDO ने थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक 3बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखना है, ताकि सभी नागरिक बिना किसी भय या असुविधा के त्योहारों का आनंद ले सकें।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article