बेगूसराय में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में जहां दो युवक की मौत हो गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पहली घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फूल मलिक के पास की है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो युवक को कुचल दिया।

 जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मृतक राम कुमार अपने दोस्त भोला प्रसाद यादव के साथ जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात बहन ने दोनों को जबरदस्त धक्का मार दिया। 

बेगूसराय में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम 2हादसा इतना जबरदस्त था कि रामकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भोल प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं दूसरी घटना हसनपुर के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल सवार लाल बाबूगंभीर उसे घायल हो गया। 

बेगूसराय में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम 3घायल अवस्था लाल बाबू को इलाज के लिए बेगूसराय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में  जुट गई है।

Share This Article