बेगूसराय में ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,बाल बाल बचा मासुम

DNB Bharat Desk

मृतक व्यक्ति की पहचान खगरिया जिले के करवा मोर दौका का गांव के रहने वाले भुवनेश्वर पासवान के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा में दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्चा बाल बाल बच गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान खगरिया जिले के करवा मोर दौका का गांव के रहने वाले भुवनेश्वर पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर पासवान अपने एक बच्चा को लेकर एनएच के किनारे से जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,बाल बाल बचा मासुम 2तभी अचानक ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलट के ही उसमें भुनेश्वर पासवान दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में बच्चा बाल बाल बच गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यह राहगीर थे। यह  व्यक्ति बाजार कर के अपने बच्चों के साथ जा रहे थे। तभी ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पर प्लाई लोड था और उसमें दबने से उनकी मौत हो गई।

बेगूसराय में ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,बाल बाल बचा मासुम 3स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वही इस घटना के संबंध में बलिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकत में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article