बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचला, मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचल दिया।जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास की है।मृतक मजदूर की पहचान नारायण पीपर गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव पासवान का पुत्र सुरेश पासवान के रूप में की गई है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचला, मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सुरेश पासवान मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुरेश पासवान को कुचल दिया जिससे सुरेश पासवान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही  घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचला, मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article