बेगूसराय मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक अज्ञात महिला की मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई है। घटना बरौनी रेल थाना क्षेत्र की है। इस मामले मे घटना के कई घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वही रेल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है की महिला की उम्र लगभग पैतिस वर्ष के करीव है। अनुमान लगाया जा रहा है की महिला रेल क्रॉस करने के दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट मे आ गई जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। सुचना की बाद मौके पर पहुंची रेल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ महिला की पहचान के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

बेगूसराय मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक अज्ञात महिला की मौत 2

घटना बुधवार की बताई जा रही है। बताते चले की पोस्टमार्टम के महिला के शव को कुछ दिनों के लिए पहचान के लिए रखा जायेंगा। पहचान होने पर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा नहीं तो अज्ञात मानकर उसका हिन्दू रीतिरिवाज से कर दिया जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article