खेत में बिजली की तार की चपेट में आने से किसान की मौत, गाय…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में गाय पकड़ने गये किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौत से नाराज लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर एनएच 28 पर शव को रखकर सड़क जामकर हंगामा किया। सड़क जाम रहने के बाद लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

- Sponsored Ads-

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर दियारा की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले रामकरण राय का 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार राय के रूप में की गई। परिजनों ने बताया है कि मृतक चंदन कुमार अपने डेरा पर था अचानक गाय खुल गई। गाय को पकड़ने के दौरान वह 11000 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से चंदन कुमार के खेत में ही मौत हो गई।

परिजनो ने सुबह खेत से शव को बरामद किया। ग्रामीणो ने बताया है कि कई बार मृतक चंदन कुमार ने इसकी शिकायत बिजली विभाग को की थी, बावजूद इसके बिजली विभाग ने जर्जर तार को ठीक नहीं किया। जिसके कारण आज करंट के चपेट में आने से चंदन कुमार की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जम कर हंगामा किया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना की पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाना की पुलिस पहुंचकर समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article