उधार मे लहठी और चुरी देना एक महिला को पड़ा महंगा,उधार लेने वाले महिला की बेरहमी से किया पिटाई,इलाज के दौरान महिला की मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे उधार मे लहठी और चुरी देना एक महिला को उस बक्त महँगा पड़ गया जब उधार लेने वाले लोगो ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना समस्तीपुर जिला के बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गावं की है। 

मृतक महिला की पहचान समस्तीपुर जिला के बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गावं के रहने वाले संजय कुमार साह की लगभग 28 वर्षीय पत्नी बबिता कुमारी के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे पति संजय कुमार साह ने बताया की उनकी पत्नी घर पर ही चूड़ी का दुकान चलाती है। इसी क्रम मे गावं के कुछ लोगो ने उससे लगभग दो हजार का चूड़ी और लहठी उधार लिया था। बार बार उसकी पत्नी पैसे की मांग करती थी इसी क्रम मे तीन दिन पहले आरोपियों ने महिला को पैसा लेने अपने घर पर बुलाया और इसी क्रम मे सभी ने मिलकर उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

उधार मे लहठी और चुरी देना एक महिला को पड़ा महंगा,उधार लेने वाले महिला की बेरहमी से किया पिटाई,इलाज के दौरान महिला की मौत 2पिटाई इतना गंभीर था की उसकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई जिसके बाद परिवार के लोगो ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ आज उनकी मौत हो गई। पति ने बताया की इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी से सतरह हजार का मोबाइल भी लूट लिया। जब इस बात की जानकारी जब उसको हुई तो वो भागे भागे गोरखपुर से आये है। उनकी तीन बेटी और एक बेटा है। महिला का ननिहाल बेगूसराय मीरगंज पड़ता है। घटना के बाद से परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।

Share This Article