बेगूसराय में रुपये गबन के तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी से रुपये भी किये बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिकंदरपुर गावं में पैसे के गबन को लेकर घर से उठाकर ले जाए गए दो व्यक्ति को जहाँ बरामद कर लिया है वहीं घर से उठाकर ले जाए जाने वाले एवं पैसे के गबन करने वाले कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 5 लाख 84 हजार 500 रुपया को बरामद किया गया है.

इस मामले मे बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के मुकेरीगंज के रहने वाले ज्वेलरी दुकानदार सुनील पोद्दार के के यहाँ स्टाफ और ड्राइवर के रूप में सुधीर कुमार कार्य करता है. इसी क्रम मे 21 अप्रैल को सुनील पोद्दार के द्वारा 10 लाख रुपया एसबीआई में जमा करने के लिए सुधीर कुमार को दिया गया था लेकिन सुधीर कुमार के द्वारा पैसा बैंक में जमा नहीं कराया गया एवं मोबाइल बंद कर लिया गया. इसी कारण सुनील पोद्दार के द्वारा सुधीर कुमार को अपने पैसे वापस लेने के लिए घर से उठाकर ले जाएगा.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में रुपये गबन के तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी से रुपये भी किये बरामद 2सुनील पोद्दार के द्वारा जब सुनील कुमार से पैसे की मांग की गई तो सुधीर कुमार के द्वारा उसने अपने दोस्त राजीव चौधरी के पास पैसा होने की बात कही गई. जिस पर सुनील पोद्दार के द्वारा राजीव चौधरी को भी उठाकर अपने घर ले जाया गया. इस मामले में बताया जा रहा है कि सुधीर कुमार एवं राजीव चौधरी के द्वारा सुनील पोद्दार का पैसा गबन करने की बात स्वीकार की गई. जिसके निशानदेही पर इनके घरों से दो लाख पचास हजार एवं तीन लाख पैतालिश हजार रुपया बरामद किया गया.

इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले के निष्पादन के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया था जिसके द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से तकरीबन छः लाख नगद बरामद किया गया है. गिरफ्तार लोगों में सुनील पोद्दार,सुधीर कुमार ओर राजीव चौधरी शामिल है.

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article