समस्तीपुर: संदिग्ध हालत में आरजेडी नगर अध्यक्ष के बेटे का शव सरैया पुल के पास बरामद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में आरजेडी नगर अध्यक्ष के बेटे का शव रविवार की सुबह सरैया पुल के पास मिला है। पास में ही बाइक भी खड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार वह शनिवार की शाम से ही लापता था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजीव सिंह के रूप में हुई है। घटना सराय रंजन थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पिता राजू सिंह ने बताया कि संजीव शनिवार शाम 5 बजे के करीब घर से पैदल निकला था।

समस्तीपुर: संदिग्ध हालत में आरजेडी नगर अध्यक्ष के बेटे का शव सरैया पुल के पास बरामद 2सरायरंजन बाजार मौसी के घर गया था। वहां से राजीव मेडिकल हॉल से बाइक लेकर सरैया की ओर निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। बेटे का हत्या हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव जन वितरण प्रणाली की दुकान भी चलाते थे।

समस्तीपुर: संदिग्ध हालत में आरजेडी नगर अध्यक्ष के बेटे का शव सरैया पुल के पास बरामद 3उनकी दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी चंद्रप्रभा देवी बच्चों के साथ इस समय अपने मायके आधारपुर गांव में हैं। इधर राजद नेता के पुत्र का शव मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक शव नहीं उठा था। इधर सदर एसडीपीओ-1 सह एसएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार छानबीन की जा रही है।

Share This Article