व्यक्ति को बदमाशों ने अधमरा कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुलिस ने बचाई जान, घायल के पास से एक पिस्तौल बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति की पहले जमकर पिटाई की और फिर अधमरा कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पीड़ित की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के जैमरा निवासी मुन्ना सिंह उर्फ कारे लाल के रूप में की गई है। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मुन्ना सिंह को रेलवे ट्रैक से हटा लिया अन्यथा किसी ट्रेन के गुजरने पर उसकी मौत भी हो सकती थी।

- Sponsored Ads-

घायल मुन्ना सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है और बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही मुन्ना सिंह जमानत पर जेल से बाहर निकला है। पुलिस ने घायल मुन्ना सिंह के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद एवं वर्चस्व को लेकर मुन्ना सिंह के विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मुन्ना सिंह का गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article