बांस के सहारे चोर घुसा चोरी करने, लोगों ने पकड़ कर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात लोगों की जागरूकता की वजह से एक चोरी की बड़ी वारदात होते-होते बच गई। साथ ही साथ लोगों ने चोर को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल की है। लोगों ने चोर को पकड़कर खंभे में बांध रखा था और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी चोर की पिटाई की। तत्पश्चात उसे अपने साथ लेकर थाने चली गई।

बताया जा रहा है कि घर के किनारे लगे बांस के पेड़ के सहारे उक्त चोर घर की छत पर चढ़ गया था और चोरी का प्रयास कर रहा था इसी क्रम में एक महिला की नजर चोर पर पड़ गई और महिला की आवाज सुनकर लोगों ने चोर को पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल चोर को पकड़कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

Share This Article