नालंदा: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट, एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत, दो घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी विगहा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हो गई। इस घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जिनमें 75 वर्षीय छोटे यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल श्रवण यादव गंभीर रूप से जख्मी हैं। मारपीट में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

नालंदा: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट, एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत, दो घायल 2 मृतक के पोते रोहित यादव ने बताया कि पिछले चार महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी सूचना अंचलाधिकारी, अस्थावां को दी गई थी। प्रशासन ने दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर कार्य करने से रोक दिया था। गुरुवार को जब छोटे यादव के परिवार की ओर से काम को रोकने की कोशिश की गई, तो विरोधी पक्ष के शिवबालक यादव, चंदन यादव और उनके दो पुत्रों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट के साथ-साथ गोलीबारी भी की गई।

नालंदा: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट, एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत, दो घायल 3घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सदर डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद का है, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Share This Article