डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बीहट में सोमवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बछवाड़ा एवं भगवानपुर के सभी कर्मियों द्वारा काला दिवस (ब्लैक डे) मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने कार्यालय में काला फीता एवं स्टीकर लगाकर कार्य किया। कर्मियों ने बताया कि आज ही के दिन पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को समाप्त कर नई पेंशन योजना (एनपीएस/यूपीएस) लागू की गई थी।
सभी ने एक स्वर में सरकार से ओल्ड पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्वनी कुमार, रंजना कुमारी, बलराम कुमार, अजीत कुमार झा, सुनील कुमार ईश्वर, अंजनी कुमार, जितेन्द्र कुमार बबली कुमारी, भिखारी साह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट