कैमुर: पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों ने पानी की मांग को बनाया चुनावी मुद्दा , कहा – पानी नहीं तो वोट नहीं

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

जिस क्षेत्र ने दिया बिहार को तीन मंत्री उसी क्षेत्र में पानी कि समस्या बना चुनावी मुद्दा,पानी नहीं तो वोट नहीं,चार पंचायतों के किसान खेत मे पानी के लिए उतरे सड़क पर । मामला चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बखरी देवी का है जहाँ आज चार पंचायतों के सैकड़ो किसान पानी की मांग को लेकर बखरी देवी प्रांगण में धरना दिया। 

कैमुर: पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों ने पानी की मांग को बनाया चुनावी मुद्दा , कहा - पानी नहीं तो वोट नहीं 2बता दे कि बिहार सरकार में इस क्षेत्र से तीन बार मंत्री रह चुके नेताओं ने आज तक पानी की समस्या का निदान नहीं किया।चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते महाबली सिंह,बृज किशोर बिन्द, जमा खान जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री है पर आज तक किसानों को पानी कि समस्या को निदान करने में असफल रहे।चैनपुर प्रखण्ड के बढ़ौना, भरारी, रामगढ़,सौखरा पंचायत के किसानों ने आज धरना देकर मांग किया कि पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते रहे।बिनोद तिवारी,केश नाथ मौर्या, कृष्णा नन्द पांडेय, गंगाधर साधु का कहना है कि देश आजादी के बाद भी इलाके में पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ,नाराज किसानों ने कहा जब तक हमारे किसानों के खेतों में पानी नहीं आता हम वोट का  बहिष्कार करेंगे।

 कैमुर: पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों ने पानी की मांग को बनाया चुनावी मुद्दा , कहा - पानी नहीं तो वोट नहीं 3चैनपुर विधानसभा से तीन मंत्री रहे महाबली सिंह,बृज किशोर बिन्द, जमा खान जो वर्तमान मंत्री है कोई भी पानी कि समस्या को खत्म नहीं किया इस लिए हम चारो पंचायत बढ़ौना,रामगढ़,भरारी,सौखरा के किसान आज खेतो में पानी की समस्या को लेकर धरना दिए है,चुनाव से पहले जो किसान हमारी मांग को पूरा करेगा उसे हम वोट देंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article