नालंदा: स्मार्ट सिटी के तहत नाला निर्माण कार्य मे स्थानीय लोगो ने लगाया लापरवाही का आरोप, जेसीबी से खुदाई के दौरान नवनिर्मित मकान में आई दरार

DNB Bharat Desk

मकान धीरे धीरे झुका, मकान की गिरने की संभावना, लहेरी पुलिस ने रास्ते को किया ब्लॉक

डीएनबी भारत डेस्क

लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी दरगाह नदी मोड़ के पास स्मार्ट सिटी के तहत नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नाला निर्माण को लेकर इसी इलाके में जेसीबी मशीन के द्वारा नाले की खुदाई की जा रही थी। नाला खुदाई के दौरान ही 1 साल पूर्व बना नवनिर्मित मकान में अचानक मोटी दरार आ गई।

नालंदा: स्मार्ट सिटी के तहत नाला निर्माण कार्य मे स्थानीय लोगो ने लगाया लापरवाही का आरोप, जेसीबी से खुदाई के दौरान नवनिर्मित मकान में आई दरार 2 नवनिर्मित मकान होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर मुर्तजा का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया था। बावजूद जेसीबी मशीन के द्वारा नाले की खुदाई की गई। जिसके कारण नाम निर्मित मकान में दरार आ गई। दरार आने के कारण मकान धीरे-धीरे झुक रहा है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: स्मार्ट सिटी के तहत नाला निर्माण कार्य मे स्थानीय लोगो ने लगाया लापरवाही का आरोप, जेसीबी से खुदाई के दौरान नवनिर्मित मकान में आई दरार 3स्थानीय लोगों को जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। फिलहाल किसी तरह का अनहोनी ना हो इसीलिए मकान को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। मकान झुकता देख आसपास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

नालंदा: स्मार्ट सिटी के तहत नाला निर्माण कार्य मे स्थानीय लोगो ने लगाया लापरवाही का आरोप, जेसीबी से खुदाई के दौरान नवनिर्मित मकान में आई दरार 4लहेरी थाना पुलिस के द्वारा नदी मोड मुख्य मार्ग को बंद करना पड़ा। फिलहाल थानाध्यक्ष खुद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर डटे हुए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article