समस्तीपुर : जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पशु शेड को जलाया,विरोध करने पर युवक को गोली मारकर किया घायल

DNB BHARAT DESK

समस्तीपुर से आ रही है जहां विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने झोपड़ीनुमा पशु शेड जला दिया। वही इसका विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप सेक्जख्मी कर दिया। जिसे ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा इलाज के लिए बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पशु शेड को जलाया,विरोध करने पर युवक को गोली मारकर किया घायल 2जहां चिंताजनक स्थिति देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। जख्मी की पहचान शेरपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र अमितेश कुमार उर्फ़ मिंटू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंचल पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

समस्तीपुर : जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पशु शेड को जलाया,विरोध करने पर युवक को गोली मारकर किया घायल 3घटनास्थल पर तनाव के मद्देनजर पुलिस कैंप कर रही हैं वहीं ग्रामीणों व स्वजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। वही पुलिस ने 2 आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है।युवक को दो गोली पेट व एक गोली सीने में लगी है।वही अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

Share This Article