नालंदा: स्कूल में पढ़ाई करने के लिए गए आठवीं क्लास के छात्र की करेंट से हुई मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा-थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ, जब 16 वर्षीय किशोर मोहित कुमार को बिजली का करंट लगने से उसकी जान चली गई। घटना स्कूल वक्त में घटी जब मोहित अस्ता मध्य विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था, स्कूल के शिक्षक के कहने पर वास काटने गया था।

नालंदा: स्कूल में पढ़ाई करने के लिए गए आठवीं क्लास के छात्र की करेंट से हुई मौत 2इसी दौरान, उसे अचानक बिजली का करंट लग गया।परिजनों के अनुसार, करंट लगने के बाद किशोर को तुरंत थरथरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिहार शरीफ स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नालंदा: स्कूल में पढ़ाई करने के लिए गए आठवीं क्लास के छात्र की करेंट से हुई मौत 3परिजनों ने बताया कि जब मोहित स्कूल में पढ़ने के लिए गया था फिर हादसे का शिकार कैसे हो गया।मोहित कुमार को शिक्षक ने बास काटने के लिए क्यों भेजा ।इस घटना के पीछे परिजनों ने स्कूल प्रबन्धन को ही जिम्मेवार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और गांव के लोग इस दुखद हादसे को लेकर गहरे शोक में हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article