बेगूसराय साइकिल पे संडे अभियान के 566 वें रविवार को अभियान के पूर्व सदस्य रहे आदित्य राज की स्मृति में हर्ल ग्राउंड में पौधारोपण कर दिया प्रेरक सन्देश

DNB Bharat Desk

साइकिल पे संडे अभियान के 566 वें रविवार को अभियान के पूर्व सदस्य रहे आदित्य राज की स्मृति में 15 गेबियन उनके परिवार की ओर से भेंट किए गए। साथ ही इस अवसर पर परिवार के सदस्यों द्वारा हर्ल ग्राउंड में पौधारोपण कर प्रेरक सन्देश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदित्य राज के पिता कुंदन कुमार, मां, मौसी, भाई विशाल और राजा के द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-

इसके पूर्व 566 वें अभियान की यात्रा की शुरुआत सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर से किया गया। जहां से 50 की संख्या में साइकिल यात्रियों ने भाग लेते हुए हर्ल ग्राउंड तक की यात्रा की। यात्रा के इस क्रम में हर्ल ग्राउंड में पीपल, बरगद, छतवन, कचनार, नीम के पौधे गेवियन के साथ लगाए गए। इस अवसर पर टीम के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती ने कहा की आदित्य राज को जीवंत रखने के लिए इससे बड़ा और कोई कार्य नहीं हो सकता है।

बेगूसराय साइकिल पे संडे अभियान के 566 वें रविवार को अभियान के पूर्व सदस्य रहे आदित्य राज की स्मृति में हर्ल ग्राउंड में पौधारोपण कर दिया प्रेरक सन्देश 2वास्तव में उनके पिता और परिवार के लोगों ने यह कृति कर आदित्य की स्मृति को स्थापित किया है। मौके पर अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार, अंशु कुमार, सुजीत कुमार, शुभम कुमार, अभिनव कुणाल, विकास, शिवम, सोनू, सौरभ कुमार, अंकित, केशव, ओमबाबू, अक्षत, संतोष, विशाल, प्रवीण, बाला, राजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article