नालंदा: समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे दीपनगर स्टेडियम, एक विशाल जनसभा को किया संबोधित, कहा नालंदा की सड़के अस्पताल होगा हाईटेक

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा को  810 करोड़ रुपये की कई  विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे विकास को और गति मिल रही है और बिहार  पांच वर्षों में देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षो में 1 करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार मिलेगा। बिहार में उधोग पर  जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद एनडीए की सरकार ने हर वर्गों व समुदायों  के विकास और उत्थान के लिए कार्य किया है।नालंदा जिले का स्वास्थ्य सड़क और भी बहुत कुछ हाईटेक होगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा: समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे दीपनगर स्टेडियम, एक विशाल जनसभा को किया संबोधित, कहा नालंदा की सड़के अस्पताल होगा हाईटेक 2मुख्यमंत्री सात निश्चय 3 के तहत विकास का काम तेजी से किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र राजगीर पावापुरी कुंडलपुर का और तेजी से विकास किया जाएगा।आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी नालंदा जिले में खेलों के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी

Share This Article