अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को पहचान दिलाने को लेकर मशाल कार्यक्रम अन्तर्गत शिक्षकों की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने व खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार को एक नई पहचान दिलाने को लेकर मशाल कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसी को लेकर बीपीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के प्रारंभिक स्कूलों के प्रधान व शारीरिक शिक्षक की बैठक  मंगलवार को बाईट भवन में आयोजित की गई। प्रशिक्षक निखर कुमार  ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 28 दिसंबर से पांच जनवरी तक खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा।

- Sponsored Ads-

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को पहचान दिलाने को लेकर मशाल कार्यक्रम अन्तर्गत शिक्षकों की बैठक आयोजित 2पंजीयन के उपरांत सभी खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट किया जाएगा।विद्यालय के अधिक से अधिक बच्चे इस खेल प्रतियोगिता में शामिल हो इसके लिए सरकार पूरी तैयारी के साथ इस अभियान को शुरू की है।उन्होंने मशाल में आयोजित विभिन्न खेल विधाओं रनिंग, लॉन्ग जंप, क्रिकेट बॉल थ्रो, साइक्लिंग, फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 7 से 9 जनवरी तक विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों का पूरा रेकॉर्ड कंप्यूटर शिक्षक के द्वारा बिहार सरकार को ऑनलाइन भेजा जाएगा।

15 जनवरी से 17 जनवरी तक संकुल स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि 20 जनवरी से 23 जनवरी तक प्रखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद 4 फरवरी से 7 फरवरी तक जिला स्तर पर और 10 फरवरी से 14 फरवरी तक राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।मौके पर एमडीएम बीआरपी दाऊद आलम,बीआरपी  मनमोहन कुमार,रामलाल,प्रधान अशोक,अवधेश,विश्वनाथ, शशिनाथ,अमानुल्लाह,मनोज,शिक्षक अदिति, बाबुल,सुमन,रीना आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article