राजगीर महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के गानों पर राजगीर की वादियां गूंज उठी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

राजगीर महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने राजगीर महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। जुबिन जैसे ही स्टेज पर आए, उनके गाने “तेरे जाने का ग़म” और “बेवफा तेरा मासूम चेहरा” चौखट पर प्रभु श्रीराम आए है के गानों पूरा राजगीर को वादियां गूंज उठा।

राजगीर महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के गानों पर राजगीर की वादियां गूंज उठी 2वहीं इस दौरान गायक जुबिन ने कहा कि राजगीर की वादियां उन्हें अपने घर जैसी लगीं। उनका संगीत सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे, और पंडाल छोटा पड़ गया। जुबिन ने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए, जिससे दर्शक झूम उठे। राजगीर महोत्सव के पहले दिन जुबिन ने अपनी आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान भीड़ ने मोबाइल की फ्लैश लाइट्स जलाकर आनंद लिया।

राजगीर महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के गानों पर राजगीर की वादियां गूंज उठी 3वही कार्यक्रम में शिरकत करने आए लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सराहना की। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहल पर आज राजगीर में आयोजित राजगीर महोत्सव के मौके पर एक से बढ़कर एक बॉलीवुड कलाकार अपने जलवा भी बिखेरने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लगातार विकास आगे बढ़ रहा है। लोगों ने कहा कि राजगीर सनातन धर्मों का संगम स्थली रही हैं। यहां प्रभु राम जैसे गीत गाकर राजगीर की धरा को पवित्र कर दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article