मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की

DNB Bharat

 

राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि के मंगल कामना के लिए मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना।

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की 2

इस अवसर पर वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष यहां आते हैं। यहां आकर मुझे प्रसन्नता होती है। यह पूरा का पूरा क्षेत्र अंग्रेजों के जमाने में बना था। उसी समय यहां यह मंदिर भी बना था। यह मंदिर सौ साल से भी पुराना है।

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने जाने के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम स्वस्थ हो जायेंगे तभी कुछ कह सकते हैं। हमारी पार्टी के सभी नेता चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय मुद्रा पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाए जाने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग क्या – क्या मांग करते रहते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article