तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शताब्दी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गजों ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विख्यात तेघड़ा के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शताब्दी महोत्सव-2026 का औपचारिक शुभारंभ भव्य माहौल में किया गया। इस ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गौशाला परिसर, तेघड़ा में 5 से 8 सितंबर 2026 तक चार दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन संध्या 6 बजे से प्रारंभ होगा।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन भारत सरकार के वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मनीष, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार और बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शताब्दी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गजों ने किया उद्घाटन 2इस मौके पर अतिथियों ने तेघड़ा के ऐतिहासिक कृष्ण जन्माष्टमी मेले की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मेला सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का अद्वितीय प्रतीक है। शताब्दी वर्ष को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This Article