मेला का किया निरीक्षण,उद्घाटन के बाद जलता हुआ दीप प्रज्वलन टूटकर गिरा, हड़बड़ाते दिखे मंत्री
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ऐतिहासिक छठ नगरी बड़गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बड़गांव छठ मेला का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बड़गांव में छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
वहीं, चिराग पासवान द्वारा सभी दलों में सहमति बनाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जब नए मुख्यमंत्री के चयन की बात होगी, तब सभी दलों के वरिष्ठ नेता मिलकर निर्णय लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी एक दल का नहीं होता, बल्कि सामूहिक सहमति से लिया जाता है।किस दल का मुख्यमंत्री होगा इसका आखिरी फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे।
प्रधानमंत्री को लेकर मंत्री ने कहा कि जो नेता अच्छा काम करता है, जनता उसे लगातार समर्थन देती है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र की जनता ने आठ बार विधानसभा भेजा है और 1952 के इतिहास को तोड़ते हुए नया इतिहास रचा है। मंत्री ने राज्य और देश की जनता को इस विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डीएनबी भारत डेस्क